Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
लोकल न्यूज़

चंदन सिंह की पहल से जगमगाया शुक्ला जी मार्ग, ग्रामीणों ने की सराहना

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता

रानीगंज बाजार (बलिया)। ग्राम सभा कोटवा के शुक्ला जी मार्ग मोहल्ले में युवा समाजसेवी चंदन सिंह ने जनहित में सराहनीय पहल करते हुए सड़क किनारे खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई। बुधवार सुबह हुए इस कार्य से स्थानीय लोगों और राहगीरों में खुशी का माहौल है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था होने से रात के समय आवागमन सुरक्षित और सुगम हो जाएगा। लंबे समय से अंधेरे की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के विकास और जनसुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर मौजूद लोगों ने चंदन सिंह के प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। मंजूर आलम ने कहा कि युवा समाजसेवी द्वारा किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और इससे क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मोहल्ले के निवासी छोटकन ने कहा कि स्ट्रीट लाइट लगने से न केवल राहगीरों को सुविधा मिलेगी, बल्कि छोटे बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए भी माहौल अधिक सुरक्षित और आकर्षक हो गया है।

कोटवा के पूर्व प्रधान विनोद सिंह ने कहा कि यदि गांव के युवा इसी तरह सामाजिक और विकास कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं, तो गांव का विकास और भी तेज गति से होगा। उन्होंने चंदन सिंह के इस प्रयास को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

लाइट लगाने के दौरान विनोद सिंह (पूर्व प्रधान, कोटवा), संतोष सिंह (युवा समाजसेवी), आदित्य शर्मा, मंजूर आलम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ग्रामीणों और राहगीरों ने चंदन सिंह को धन्यवाद देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!