यूपी

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। खाती बाबा मंदिर प्रांगण बचावली बुजुर्ग बड़ागांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व सुबह भव्य कलश निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा प्रमुख गलियों से गुजरी। श्रद्धालु बैंड-बाजों और भजनों की धुन पर नृत्य करते हुए भक्ति भाव में लीन दिखे,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास पंडित कृष्ण बिहारी तिवारी ने कथा का शुभारंभ करते हुए श्रीमद् भागवत महापुराण का महात्म्य सुनाया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा मानव जीवन के दैहिक,दैविक और भौतिक कष्टों को दूर करने वाली है। यह कथा मनुष्य को धर्म,भक्ति और सदाचार का मार्ग दिखाती है तथा अनजाने में हुए पापों का भी नाश करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर जीवन को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर गंगादेवी,गोपीलाल कुशवाहा,प्रेमवती,परशुराम कुशवाहा एवं समस्त कुशवाहा परिवार (बचावली बुजुर्ग) उपस्थित रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!