यूपी

ओरछा जल भरने जा रहे कांवड़ियों के लिए ‘फरिश्ता’ बने सीओ गरौठा: पीयूष कुमार पाण्डेय ने गाड़ी रोककर दिया सुरक्षा का आश्वासन, साझा किया सीयूजी नंबर

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गरौठा (झांसी)। सावन मास के पवित्र अवसर पर ओरछा धाम से जल भरने जा रहे शिव भक्तों (कांवड़ियों) के लिए पुलिस प्रशासन का एक संवेदनशील और अनूठा चेहरा देखने को मिला है। गुरुवार देर शाम को क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ने ड्यूटी के दौरान रास्ते में कांवड़ियों के जत्थे को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और पूरी आत्मीयता के साथ उनसे बातचीत की। इस दौरान सीओ ने कांवड़ियों की यात्रा,खानपान और मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिव भक्तों को आश्वस्त किया कि उनकी यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी असुविधा या आपातकालीन परिस्थिति (इमर्जेंसी) से तुरंत निपटने के लिए उन्होंने अपना सीयूजी नंबर भी कांवड़ियों के साथ साझा किया, ताकि किसी भी सहायता के लिए वे बिना किसी संकोच के सीधे संपर्क कर सकें। सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय के इस सकारात्मक और मददगार रुख से कांवड़ियों में भारी उत्साह और सुरक्षा का भाव देखने को मिला। भक्तों ने पुलिस प्रशासन की इस संवेदनशीलता की खुले मन से सराहना की है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!