E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3.50 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल*

बसंतपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव 

थाना – बसंतपुर, जिला राजनांदगांव

दिनांक – 28 जून 2026* 

 

*सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3.50 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल*

 

बसंतपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई मोटरसाइकिल एवं मोबाइल जब्त

 

 

👉सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर 3,50,000 रूपये की ठगी।

 

👉फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

 

👉धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एसपी 125 मोटरसाइकिल एवं ओप्पो मोबाइल जब्त।

 

👉आरोपी ने प्रार्थी से विश्वास में लेकर हड़पे थे 3.50 लाख रूपये ।

 

*गिरफ्तार आरोपी*

 

दुर्गेश कुमार यादव

पिता – अर्जुन सिंह यादव

उम्र – 22 वर्ष

निवासी – ग्राम मानाटोला, थाना मोहला, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

 

प्रार्थी तरुण निषाद, निवासी ग्राम धामनसरा, पुलिस चौकी सुरगी, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में आरोपी दुर्गेश यादव अपने मौसा के घर ग्राम धामनसरा में जमीन की खरीद-फरोख्त का कार्य करता था। इसी दौरान दोनों के बीच परिचय एवं मित्रता हुई।

 

आरोपी ने अपने मोबाइल में जमीन की तस्वीरें दिखाकर प्रार्थी को सस्ते दाम में जमीन दिलाने का झांसा दिया तथा जमीन की कीमत 3,50,000 रूपये बताई। आरोपी ने विभिन्न किश्तों में फोन के माध्यम से कुल 3,50,000 रूपये प्राप्त कर लिए, लेकिन न तो जमीन दिलाई और न ही रकम वापस की। इस प्रकार आरोपी ने छलपूर्वक प्रार्थी से 3.50 लाख रूपये की धोखाधड़ी की।

प्रकरण में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 301/2026, धारा 420 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

 

*पुलिस कार्रवाई*

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव *सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.)* के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

निरीक्षक एमन साहू, थाना प्रभारी बसंतपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उसे जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी की निशानदेही पर धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई एसपी-125 मोटरसाइकिल (क्रमांक CG-08-AY-3881) एवं ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में *जेल भेजा*दिया गया।

*सराहनीय भूमिका*

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, सउनि गोवर्धन देशमुख, प्रशिक्षु उप निरीक्षक हीरामणी, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक अतहर अली, आरक्षक कुश बघेल एवं थाना बसंतपुर के समस्त स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!