Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

आष्टा: अलीपुर माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद

आष्टा: अलीपुर माता मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद

आष्टा। थाना पार्वती पुलिस ने अलीपुर स्थित माता मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार थाना पार्वती में अपराध क्रमांक 202/26 के तहत दर्ज मामले में आरोपी राज उर्फ राजू बारेला (20 वर्ष), पिता नानसिंह, निवासी बसनपुर, भेरूंदा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत तथा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना पार्वती पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि अलीपुर माता मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी किए जाने की सूचना पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संदेही की पहचान कर उसे हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई लगभग 4 हजार रुपये की नकदी बरामद कर विधिवत जब्त की गई।

आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में एएसआई हिरेश सोनी, प्रधान आरक्षक दिनेश सिसोदिया, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सेन, प्रधान आरक्षक चंद्रभान परमार तथा आरक्षक नितिन वर्मा की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!