Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

*अंतर-जिला ट्रैक्टर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश:

7 आरोपी गिरफ्तार, 12 बैटरियों समेत वाहन व नकदी बरामद* 

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*अंतर-जिला ट्रैक्टर बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश: 7 आरोपी गिरफ्तार, 12 बैटरियों समेत वाहन व नकदी बरामद* 

राजनांदगांव। पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 12 ट्रैक्टर बैटरियां, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी राशि जब्त की है।

लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में गश्त और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। संदिग्धों पर नजर रखने के दौरान पुलिस को इस गिरोह का सुराग मिला, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 7 सदस्यों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से ट्रैक्टरों की बैटरियां पार करने की बात कबूल की।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

भीखम राम यादव (पिता: मदन यादव), निवासी: दीवान भेड़ी

गणेश राम साहू (40 वर्ष, पिता: स्वर्गीय कार्तिक साहू), निवासी: जरवाही

करण मरकाम (26 वर्ष, पिता: बेर सिंह मरकाम), निवासी: विजय भाटा

नैन खान (39 वर्ष, पिता: इलियास खान), मूल पता: बहरामपुर मोरना (राजनांदगांव)

सुजीत देवार (23 वर्ष, पिता: अशोक देवार), निवासी: ग्राम बाबूटोला

सुकुद देवार (19 वर्ष, पिता: निर्मल देवार), निवासी: ग्राम बाबूटोला

अजहर खान (32 वर्ष, पिता: अब्दुल रब खान), निवासी: ग्राम चिचोला

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!