Uncategorized

युवा शक्ति का संकल्प: बरुआसागर में गूंजा नशामुक्त एवं विकसित भारत का संदेश

बरूआसागर झाँसी | फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन (PESWF), उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन से सम्बद्ध संस्था, के तत्वावधान में गुरुवार को पंडित राम सहाय शर्मा इंटर कॉलेज, बरुआसागर में ‘नशामुक्त भारत जनजागरूकता अभियान’ के अंतर्गत सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव शुक्ला ने कहा कि नशा व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को नष्ट कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेल और अच्छे संस्कारों को जीवन का आधार बनाने तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूक युवा ही विकसित और सशक्त भारत की नींव हैं।

फाउंडेशन के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत की सामूहिक शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष नृपेन्द्र सिंह परिहार, देवेंद्र कुशवाहा, चंचल विश्वकर्मा, स्वाति यादव एवं गुंजन सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों ने एक स्वर में नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया। फाउंडेशन ने आगामी 1 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी युवाओं से बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!