E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्ममध्य प्रदेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

: ब्लू वाटर खदान होगा प्रतिबंधित, चारों ओर होगी फेंसिंग,

लगातार हादसों के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला

*छत्तीसगढ़

रायपुर

CG NEWS : ब्लू वाटर खदान होगा प्रतिबंधित, चारों ओर होगी फेंसिंग, लगातार हादसों के बाद सरकार ने लिया बड़ा फैसला

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

रायपुर। : नवा रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वाटर खदान में लगातार हो रहे हादसों को लेकर सरकार ने अब सख्त रुख अपनाया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए खदान क्षेत्र को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि खदानों के चारों ओर फेंसिंग कराई जाएगी, ताकि लोगों की आवाजाही रोकी जा सके और भविष्य में होने वाले हादसों पर लगाम लगाई जा सके।

 

नवा रायपुर के ब्लू वाटर खदान में हादसों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब सरकार ने यहां लोगों की आवाजाही रोकने के लिए खदान को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया है। मंत्री टंक राम वर्मा ने बताया कि खदानों के चारों तरफ फेंसिंग की जाएगी, ताकि लोग यहां पहुंचकर किसी तरह की दुर्घटना का शिकार न हों।

 

 

पेपर लीक मामले में दोषियों पर कार्रवाई का दावा

मंत्री टंक राम वर्मा ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में सामने आए पेपर लीक मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को साफ-सुथरा रखना चाहती है। पेपर लीक जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

युवाओं से संवाद पर भी बोले मंत्री

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के युवाओं से संवाद को लेकर भी टंक राम वर्मा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाने की जरूरत है। इसके लिए युवाओं की बात सुनना जरूरी है। मंत्री ने कहा कि अगर युवाओं की समस्याएं नहीं सुनी जाएंगी, तो उनका समाधान कैसे निकलेगा। उन्होंने युवाओं के साथ संवाद को जरूरी बताया।

 

रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह पर क्या बोले?

रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह के आमंत्रण पत्र में स्थानीय सांसद, विधायक और महापौर का नाम नहीं होने के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते समय प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाता है। इस मामले में कार्यक्रम कौन तैयार करता है, इसकी जानकारी भी उन्होंने नहीं होने की बात कही।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!