छत्तीसगढ़ रायपुर राजधानी में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा,
पाइप की आड़ में ट्रक से 250 किलो गांजा जब्त!

*छत्तीसगढ़ रायपुर राजधानी में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, पाइप की आड़ में ट्रक से 250 किलो गांजा जब्त!
* *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। शहर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब रायपुर ग्रामीण इलाके में भी एंटी ड्रग्स टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के पास एक ट्रक से करीब 250 किलो गांजा बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद DRI की टीम ने संदिग्ध ट्रक का पीछा किया और मंदिर हसौद के पास उसे पकड़ लिया। ट्रक में प्लास्टिक प्लंबिंग पाइप लोड किए गए थे और इन्हीं पाइपों की आड़ में गांजे की तस्करी किए जाने की बात सामने आई है।
–
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ट्रक से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब 250 किलो बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है।
फिलहाल DRI की ओर से इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। टीम के अधिकारी मामले में पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।
–
इस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही जब्त गांजे की सही मात्रा और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।



