Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराज्यलोकल न्यूज़

*राजेश्वरी करुणा हाई स्कूल में जन्माष्टमी की धूम,

राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन।* 

*राजेश्वरी करुणा हाई स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन।* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव*।

राजनांदगांव: स्थानीय राजेश्वरी करुणा हाई स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की पूर्व संध्या पर एक भव्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर पूरी तरह से भक्तिमय माहौल और बाल-गोपालों की किलकारियों से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक और प्राथमिक वर्ग के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण की रंग-बिरंगी व मोहक पोशाकों में सज-धज कर पहुंचे। सिर पर मोर मुकुट, हाथ में बांसुरी और चेहरे पर नटखट मुस्कान लिए जब ‘बाल कान्हा’ और ‘राधा रानी’ ने मंच पर कदम रखा, तो उपस्थित शिक्षक और अभिभावक भावविभोर हो उठे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भक्ति गीतों और नटखट कान्हा की लीलाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। माखन चोरी, रासलीला और यशोदा-कान्हा के वात्सल्य पर आधारित गीतों पर नन्हे कलाकारों के सधे हुए कदमों और मासूम अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया।

धार्मिक व सांस्कृतिक चेतना की ओर सराहनी कदम।

 

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक जड़ों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में न केवल छिपी हुई प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनके मन में धर्म, संस्कार और नैतिक मूल्यों के प्रति स्वाभाविक झुकाव व आदर भाव भी विकसित करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सभी विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!