Uncategorized

चाकू की नोक पर दिन दहाड़े मोवाइल छीना

बयाना से कुमार प्रवीन की रिपोर्ट

बयाना।कस्बे के बाजार में दिनदहाड़े एक युवती से चाकू की नोंक पर मोबाइल लूटने की घटना सामने आई है। बदमाश युवती के हाथ से एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर संकरी गलियों का फायदा उठाते हुए पैदल ही फरार हो गया। घटना के बाद बाजार में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार किराना परचून संघ के कोषाध्यक्ष सूर्यकांत सिंघल की चचेरी बहन पूजा (23) अपनी सहेली के साथ शाम को बाजार में खरीदारी करने आई थी। करीब 4:30 बजे जब दोनों छीटमटीला गली से गुजर रही थीं, तभी एक युवक ने सुनसान स्थान का फायदा उठाकर चाकू दिखाते हुए पूजा के हाथ से एंड्रॉयड मोबाइल छीन लिया। वारदात के दौरान दोनों युवतियों ने शोर मचाया और बदमाश का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह संकरी गलियों में भाग निकला। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते, आरोपी वहां से फरार हो चुका था। घटना के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ कोतवाली थाना पहुंची और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी रामगिलास गुर्जर ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्ध युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!