Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
राजस्थान

झाडोली नदी में अवैध बजरी खनन पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा


पिंडवाड़ा (सिरोही)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध बजरी खनन के खिलाफ अब ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। शनिवार को झाडोली नदी क्षेत्र में ग्रामीणों ने एकजुट होकर अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, झाडोली नदी में लंबे समय से बजरी माफिया द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। शनिवार को जैसे ही ग्रामीणों को नदी क्षेत्र में बजरी से भरा ट्रैक्टर निकलने की सूचना मिली, वे मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर-ट्रॉली की घेराबंदी कर उसे रुकवा लिया। ग्रामीणों की सक्रियता देखकर चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के नदी-नालों में लंबे समय से अवैध बजरी खनन धड़ल्ले से जारी है। खनन माफिया रात-दिन मशीनों और ट्रैक्टरों के माध्यम से नदी से बजरी निकाल रहे हैं, जिससे जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि केवल ट्रैक्टर पकड़ने तक कार्रवाई सीमित न रहे, बल्कि पूरे नेटवर्क की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

सुरेश कुमार

सुरेश कुमार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश , सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!