
सीहोर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा जिला अस्पताल के डी.ई.आई.सी. सेंटर में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ब्लड चेकअप कैंप एवं मुफ्त दवा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और चिकित्सकों से परामर्श लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान मेडिकल स्टाफ तथा अस्पताल में उपस्थित मरीजों को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विपुल चांडक,सुरेश चन्द्र वशिष्ठ,डॉ. गगन नामदेव, डॉ. उमेश श्रीवास्तव, डॉ. पुष्पा कन्नौजा मैडम एवं डॉ. प्रिदिप्ता यादव मैडम की विशेष उपस्थिति रही।
रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ एवं नागरिकों ने भी सहयोग किया।



