E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजनीतिराजस्थान

पिंडवाड़ा में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान

पिंडवाड़ा, (सिरोही)। घरेलू गैस सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिंडवाड़ा में धरना-प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा और नगर कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

धरना सुबह 10 बजे सुखाड़िया सर्कल स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर शुरू हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में हो रही लगातार वृद्धि के खिलाफ विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष लीलाराम गरासिया ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी कर आम जनता को राहत देने की मांग की।

धरना-प्रदर्शन में पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, ब्लॉक अध्यक्ष पिंडवाड़ा पुष्पेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष माउंट आबू राकेश रबारी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल, सुरेश रावल, पुखराज रावल, रामाराम कल्बी, मोटाराम मेघवाल, पर्वत सिंह काबा, जगदीश रायका, ईश्वर सिंह, नरेश रावल, बाबूलाल मेघवाल, दिनेश मालवीय, अल्पेश हाड़ा, हार्दिक रावल, रामाराम देवासी, दर्जिन जी पुरोहित, सिंगाराम गरासिया, जयकिशन खंडेलवाल, घनश्याम सिंह, शैलेश परिहार, उमेश अग्रवाल, किशनलाल मीणा, प्रकाश गरासिया, अरविंद गवारिया, अनीता, कुंवर पिंकी मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!