E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजस्थानलोकल न्यूज़

तालुका क्षेत्र में विधिक जागरूकता के लिए मोबाइल वैन रवाना

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा(सिरोही), 16 मार्च। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के मार्गदर्शन में सोमवार को तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा विधिक जागरूकता के उद्देश्य से सचल विधिक सेवा केंद्र (मोबाइल वैन) को तालुका क्षेत्र में भ्रमण के लिए रवाना किया गया।

तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती ममता मेनारिया ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विधिक जागरूकता सामाजिक न्याय की आधारशिला है। ऐसे अभियानों से नागरिक अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होते हैं तथा उन्हें समय पर कानूनी सहायता प्राप्त करने में भी सुविधा मिलती है।

उन्होंने बताया कि सचल विधिक सेवा केंद्र (मोबाइल वैन) 16 मार्च को तालुका क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों एवं प्रमुख कस्बों में भ्रमण कर आमजन को विधिक जानकारी प्रदान करेगी।

भ्रमण के दौरान आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत, साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल अधिकार, मानवाधिकार, बाल विवाह निषेध, पीड़ित प्रतिकर स्कीम-2011 तथा बालिका शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर स्थानीय भाषा में जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोगों को विधिक जागरूकता से संबंधित पेम्पलेट एवं पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी तथा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

सुरेश चौहान

सुरेश चौहान वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही जिले का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश चौहान, सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!