यूपी

टीबी के मरीजों को खांसते या छींकते समय मुंह पर रूमाल रखना चाहिए- डॉ अंशुमान तिवारी 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। आज 24 मार्च मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर उपजिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अंशुमान तिवारी ने टीबी के प्रति जागरूकता और समय पर इलाज पर जोर दिया है। टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन यह पूरी तरह से इलाज योग्य है। 2 सप्ताह से अधिक खांसी,बुखार,वजन कम होना इसके प्रमुख लक्षण हैं। सही समय पर निदान और पूर्ण दवा कोर्स से टीबी का खात्मा मुमकिन है। डॉक्टर अंशुमान तिवारी ने आगे बताया कि लगातार 2-3 सप्ताह से अधिक खांसी (कभी-कभी खून के साथ),शाम को हल्का बुखार, रात में पसीना आना,सीने में दर्द और तेजी से वजन कम होना प्रमुख लक्षण हैं। टीबी छूने या हाथ मिलाने से नहीं फैलती,यह हवा के माध्यम से फेफड़ों में बैक्टीरिया के फैलने से होती है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!