Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 01 से 30 अप्रैल व दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2026 के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रभारी जिलाधिकारी ने ली बैठक

विशेष अभियान के चलते सरकारी भवनों की होगी जांच, साफ सफाई न होने एवं जलभराव पर होगी कार्रवाई- जिलाधिकारी 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

हीट स्ट्रोक केस को लें गंभीरता से, ताकि मृतक के परिजनों की मदद की जा सकें- जिलाधिकारी   

पंचायत की राज विभाग को क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई का कार्य समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश 

शत्-प्रतिशत अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधितों की होगी अहम भागीदारी- जिलाधिकारी 

संचारी व दस्तक अभियान में क्वॉलिटी व विजिट आयामों में आंगनबाड़ी व आशा करें जिम्मेदारी से निर्वहन

दस्तक अभियान में आशा को लक्ष्य किया आवंटित,घर-घर जाकर आभा आई0डी0 बनाना सुनिश्चित करें 

झांसी। जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 के मध्य दस्तक अभियान को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए पूरी सभी तैयारी समयबद्ध ढंग से और संवेदनशील होकर पूर्ण किया जाए।उन्होंने कहा कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया आदि संचारी रोगों से जुडे़ मामलों की आशंका को देखते हुए जनपद में अन्तर्विभागीय समन्वय एवं माइक्रोप्लान बनाते हुए युद्धस्तर पर अभियान को आगे बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जनपद में 01 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी 01 अप्रैल 2026 से पहले संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का विशेष कार्यक्रम संचालित किया जाए। तालाबों, नालों व नालियों में एण्टी लार्वा का छिड़काव तथा कूड़े का निस्तारण गुणवत्ता के साथ किया जाना सुनिश्चित किया जाय।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने कहा कि 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित होने वाले दस्तक अभियान में घर-घर जा रही आशाओं को आभा आईडी बनाने के लिए लक्ष्य आवंटित किए जाएं ताकि जनपद में अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां डोर-टू-डोर सर्वे करें और यदि कोई बच्चा बुखार आदि से ग्रसित है, तो उसे मेडिसिन किट उपलब्ध कराएं। साथ ही महिलाओं तथा कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाए। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने उपस्थित समिति के सदस्यों को स्पष्ट निर्देश दिये कि विशेष अभियान के चलते समस्त सरकारी भवनों की भी जांच की जाना सुनिश्चित की जाए ताकि साफ-सफाई और जलभण्डारण के कारण होने वाले डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों पर प्रभावी शिकंजा कसा जा सके। जिलाधिकारी ने संचारी रोगों की समीक्षा करते हुए जनपद में अब तक 05 डेंगू के मरीज पाए जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए संवेदनशील होकर कार्य करते हुए जनपद में डेंगू/मलेरिया के हाॅट स्पाॅट को चिन्हित किए जाने के निर्देश दिए ताकि संबंधित क्षेत्र में अभियान चलाते हुए साफ-सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को डेंगू से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रमण के दौरान घरों में पानी एकत्र न होने दिया जाए इसको सुनिश्चित करें, क्योंकि शुद्ध पानी में ही डेंगू का लार्वा अधिक पाया जाता है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों से संचारी रोगों के नियंत्रण व रोकथाम के सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की साथ ही उन्होंने पंचायती राज विभाग के अधिकारी डॉ बाल गोविन्द श्रीवास्तव को निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, हैंडपंप मरम्मत तथा हैंडपंप प्लेटफ़ॉर्म की मरम्मत के कार्य की प्रगति अभी कम है प्रगति को बढ़ाते हुए सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए ताकि संचारी रोगों के प्रचार प्रसार को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, नगर विकास, आई0सी0डी0एस0, ग्राम्य विकास, चिकित्सा शिक्षा, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि, पशुपालन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, सूचना विभाग तथा अन्य सभी सबंधित विभाग को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर संचारी रोगों की रोकथाम व नियंत्रण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने संचारी रोग के क्वालिटी व विजिट में घर घर जाने वाली आशाओं को आभा आईडी बनाने के लिए लक्ष्य आवंटित किए जाएँ ताकि जनपद में अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी को सख्त निर्देशित किया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान की कार्ययोजना को सभी विभागों व अधिकारियों से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सुकर पालकों द्वारा मानव बस्तियों से दूर सुकर को पाला जाय। उन्होंने पंचायती राज विभाग द्वारा अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवासियों के साथ बैठक करते हुए जागरूकता रैली का भी आयोजन करने के निर्देश दिए इसके साथ ही कार्य में नवाचार का प्रयोग करते हुए व्यापक स्तर पर संवेदीकरण के कवरेज को बढ़ाया जाय।जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि ब्लाक स्तरीय समेकित कार्ययोजना बनाते समय सम्बन्धित सीएचसी के अधीक्षक, सीडीपीओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की सामूहिक बैठक करते हुए कार्ययोजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग को सौपें गये सभी कार्यो व दायित्वों का निर्वहन सभी डॉक्टर, चिकित्साकर्मी , आशा, एएनएम, शत्-प्रतिशत सुनिश्चित करेंगे शिथिलता व लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। संचारी रोग नियंत्रण प्रभारी अधिकारी/जिला मलेरिया अधिकारी डॉ0 उत्सव राज द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा निर्धारित गाईड लाइन का सभी विभागों/अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना बनाकर क्रियान्वयन किया जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा छात्र/छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकालकर, शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा में बच्चों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करेंगे। जिससे वे अपने माता पिता व परिजनों को जागरूक करेंगे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ सुधाकर पांडेय, सीएमएस डॉ0 पी0के0 कटियार, एसीएमओ डॉक्टर एन0के0 जैन, डॉ0 उत्सव राज, डब्ल्यूएचओ से सुश्री जूही,समस्त अधिशासी अधिकारी,चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा एमओआईसी मौजूद रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!