Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

सतवास में खाद-बीज दवाई विक्रेता संघ की नई टीम घोषित, राजेश होलानी निर्विरोध अध्यक्ष सर्वसम्मति से गठन, व्यापारियों में उत्साह

कांटाफोड़ – तहसील सतवास के खाद, बीज एवं दवाई विक्रेता संघ की बैठक में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में वरिष्ठ व्यापारी राजेश जी होलानी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर विक्रम शर्मा एवं विनोद मालू, सचिव के रूप में सुनील गुर्जर, कोषाध्यक्ष के रूप में संदेश बियानी एवं नर्मदा पटेल, सह सचिव के रूप में राजेश उपाध्याय व मुकेश बांगड़वा, तथा मीडिया प्रभारी के रूप में हेमंत गुर्जर को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही विकास मालू, धम्मेन्द्र जाट, भुवानी काग सहित अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश होलानी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता को और मजबूत किया जाएगा तथा व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर सोनू होलानी, आनंद राठौर, पिंकी भाटिया, रवि यादव, ब्रह्मा गुर्जर, रवि पटेल, रहमानपुरा, दीपक गुर्जर, रवि खिरोदा, अरुण तिवारी सहित कई व्यापारियों ने उपस्थित होकर बधाई दी। वहीं मनोज होलानी राजाराम यादव, मुकेश राठौर, निर्मल पुरोहित, श्रीनिवास तिवारी, गुरमीत भाटिया, अर्पित जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बैठक में बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!