अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे ग्रामीण*
नुन्हाटोला गेन्दाटोला मार्ग में स्थित देशी और विदेशी शराब दुकान को बंद कराने भिड़े ग्रामीणों ने शराब दुकान के सामने हीं अपना आशियाना बनाया
*अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे ग्रामीण*
भुनेश्वरी साहू छुरिया –
नुन्हाटोला गेन्दाटोला मार्ग में स्थित देशी और विदेशी शराब दुकान को बंद कराने भिड़े ग्रामीणों ने शराब दुकान के सामने हीं अपना आशियाना बनाया
जाने पूरा मामला – गेन्दाटोला और नुन्हाटोला के बिच रोड में स्थित देशी और विदेशी शराब दुकान लोगो के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा हैँ स्कूल से आते जाते बच्चियों को खुले आम हाथ पकड़ कर गाड़ी में खींचने जैसी अभ्भीन्न अपराध अब सामान्य हो चुकी हैँ बच्चियों को स्कूल आने जाने में डर लगता हैँ वही उस रास्ते से गुजने वाली महिला बहनो को भी सिटी मरते दिखना आम बात हो चुकी हैँ, गेन्दाटोला बाजार करने वाले लोगो को पैसो के लिए रास्ते में हीं रोककरपैसो की मांग की जाती हैँ आसपास के खेतो में जाने से किसान डरने लगे हैँ इन्ही सब से परेशान होकर आसपास के ग्रामवासी शराब दुकान को हटाने के लिए आबकारी विभाग और अनुविभागीयों से मांग कर रहे हैँ परन्तु आज लिखित आश्वासन देने के बावजूद भी आज तीन माह पूरा होने के बाद भी कोइ कारवाही नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा हैँ सामने स्कूल और खेती किसानी का काम चालू होने वाला हैँ इसलिए ग्रामीणों ने अनिचित कालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे का निर्णय सर्व सहमति से लेकर 14 तारीख देशी शराब दुकान के सामने बैठे हैँ देशी शराब दुकान के आँगन को अपना अनिश्चित कालीन आसियाना बनाया शराब दुकान के सामने हीं भोजन बना या खाया और वही छोटे छोटे बच्चों को लेकर सोये रहे मनोरंजन के लिए रात्रि कालीन रामायण का कार्यक्रम का भी आयोजन किया इस अनिश्चित कालीन आंदोलन में सभी वर्ग के लोग अपना योगदान दे रहे हैँ. देखना हैँ प्रशासन कब जगती हैँ

