यूपी
गुरसरांय में ओवरलोड से जली विद्युत केबिल,कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। रविवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ओवरलोड के कारण विद्युत केबिल जल गई। इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे बाजार और आसपास के मोहल्लों में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से स्थानीय निवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि अधिक लोड के कारण केबिल में खराबी आई है। इस दौरान लाइनमैन रामकेश,अर्जुन और अनीश द्वारा केबिल सुधारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है और जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।




