Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

मंत्री नन्द गोपाल नन्दी ने गरौठा तहसील में विकसित हो रहे डिफेंस कॉरिडोर का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

डिफेंस कॉरिडोर झांसी नोड में स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा एक्सप्लोसिव मैनुफैक्वरिंग यूनिट

आंतरिक सड़कों और जलनिकासी व्यवस्था के निर्माण कार्य का लिया जायजा

झांसी। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने बुंदेलखण्ड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की समीक्षा के बाद जनपद झांसी के गरौठा तहसील स्थित ‘जनरल विपिन रावत डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर झांसी नोड’ का स्थलीय निरीक्षण किया और परियोजना की प्रगति का जायजा लिया।इस डिफेंस कॉरिडोर से बुंदेलखंड क्षेत्र में भारी औद्योगिक निवेश, आर्थिक समृद्धि और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

मंत्री नंदी ने परियोजना की जमीनी स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान आंतरिक सड़कों, बिजली, जलनिकासी और बाउंड्रीवाल की व्यवस्था के लिए 360 करोड़ की धनराशि के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। झांसी नोड में बीडीएल (BDL – भारत डायनेमिक्स लिमिटेड) समेत कई प्रमुख रक्षा इकाइयां स्थापित हो रही हैं, जो एंटी टैंक मिसाइल, कम्पोजिट एक्सप्लोसिव एवं मिसाइल प्रोपल्सन सिस्टम जैसे महत्वपूर्ण उत्पाद बनाएंगी।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!