Uncategorized

विधायक डॉ ऋतु बनावत ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात

बयाना। विधायक डॉ. ऋतु बनावत के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मुलाकात कर क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान बंसी पहाड़पुर राजकीय विद्यालय को पुनः हिंदी माध्यम में संचालित करने की प्रमुख मांग रखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार में स्कूल को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में बदलने के बाद छात्र नामांकन में गिरावट आई है, क्योंकि अधिकांश अभिभावक बच्चों को हिंदी माध्यम में ही पढ़ाना चाहते हैं। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने पांडरी सहित अन्य गांवों के स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण और मूलभूत सुविधाएं जुटाने की मांग की। शिक्षा मंत्री ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सरपंच बनेसिंह, राधेश्याम ठाकुर और ज्ञानी सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!