E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्य

अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 150 एकड़ में हटाया गया अतिक्रमण*

राजस्व अमला दल-बल के साथ पहुंचकर तोड़ा अतिक्रमण, लापरवाह पटवारी और अधिकारियों को भी जारी की गई नोटिस।

क्राइम रिपोर्टर_संगीता सिंह राजनांदगांव*

*अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 150 एकड़ में हटाया गया अतिक्रमण*

राजस्व अमला दल-बल के साथ पहुंचकर तोड़ा अतिक्रमण, लापरवाह पटवारी और अधिकारियों को भी जारी की गई नोटिस।

राजनांदगांव जिले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पहली बार एक साथ 150 एकड़ में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। लंबे समय से बेशकीमती जमीनों पर किए जा रहे 150 एकड़ के अवैध निर्माण पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला है।

*पहले नोटिस, फिर चला बुलडोजर*

प्रशासन ने बताया कि कार्रवाई से पहले संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए थे। तय समय सीमा बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर बुधवार सुबह से ही बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।

जब तक अतिक्रमण नहीं हटा दिया जाएगा, तब तक यह बड़ी कार्रवाई इसी तरह जारी रहेगी। भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया है।

*पटवारी और अधिकारियों पर भी गिरी गाज*

इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने वाले पटवारी और राजस्व अधिकारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा कराने में शामिल अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ग्राम बघेरा और झुरानदी में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बताया गया कि संबंधित भूमाफियाओं को अवैध प्लॉटिंग के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया।

*दीर्घकालीन कार्रवाई की तैयारी*

प्रशासन ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिले में जहां-जहां भी सरकारी, नजूल या तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे हैं, उन्हें चिन्हित कर हटाया जाएगा।

*”दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा – कलेक्टर”*

कलेक्टर ने कहा कि जिले में कानून से ऊपर कोई नहीं है। 150 एकड़ में कार्रवाई के बाद भी जो लोग अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से भी अपील है कि अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!