अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
कड़ी कार्रवाई की मांग
*अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग*
*राजनांदगांव।* अभिषेक दुबे, जिला ब्यूरो चीफ
जिले में बढ़ रही अवैध पशु तस्करी को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ा विरोध जताया है। गुरुवार को मंच के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष ने बताया कि रात के समय बड़े वाहनों से गोवंश की तस्करी की जा रही है। कई बार सूचना देने के बाद भी स्थायी रोक नहीं लग पा रही है। इससे सामाजिक माहौल बिगड़ने की आशंका है।मंच ने एसपी से मांग की है कि जिले की सीमाओं पर चेकपोस्ट बढ़ाए जाएं और रात्रि गश्त तेज की जाए। तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेजा जाए। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अवैध पशु तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द ही अभियान चलाकर तस्करों पर नकेल कसी जाएगी। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

