Uncategorized

बस्ती में 45 दिनों के लिए लगा ड्रीमलैंड प्रदर्शनी, उमड़ी लोगों की भीड़

बस्ती। शहर में 45 दिनों के लिए लगे ड्रीमलैंड प्रदर्शनी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यहां मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं

बस्ती में 45 दिनों के लिए लगा ड्रीमलैंड प्रदर्शनी, उमड़ी लोगों की भीड़

बस्ती। शहर में 45 दिनों के लिए लगे ड्रीमलैंड प्रदर्शनी में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यहां मनोरंजन के अनेक साधन उपलब्ध हैं। मेले में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले, गेम जोन, खानपान की दुकानें और विशेष आकर्षण रशियन जलपरी लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

प्रदर्शनी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और परिवारों के साथ मनोरंजन का आनंद ले रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और आधुनिक झूलों ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया है। बच्चों में खास तौर पर बड़े झूले, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस और अन्य रोमांचक राइड्स को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

प्रदर्शनी के आयोजक राकेश शुक्ल ने बताया कि ड्रीमलैंड प्रदर्शनी में लोगों के मनोरंजन के लिए कई नए आकर्षण शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि रशियन जलपरी शो और विभिन्न प्रकार के झूले लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रहे हैं। सुरक्षा और सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है ताकि आगंतुक सुरक्षित और आनंददायक माहौल में मेले का लुत्फ उठा सकें।

उन्होंने शहरवासियों से परिवार सहित प्रदर्शनी में पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लेने की अपील की। यह प्रदर्शनी अगले 45 दिनों तक लोगों के लिए खुला रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!