Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
https://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorized

कांटाफोड़ संकुल में 5वीं-8वीं बोर्ड में टॉपर्स का दबदबा, हिंदी व इंग्लिश माध्यम ने दिखाया दम

शलभ गौरानी
कांटाफोड़ क्षेत्र के संकुल में कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष हिंदी व इंग्लिश दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
कक्षा 5वीं में इंग्लिश मीडियम की एस.जी.एम. एकेडमी की मिहिका अंडेरिया ने 88.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कनक मीणा ने 87.75% के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 8वीं में हिंदी माध्यम की सरस्वती शिशु मंदिर की वर्षा लाडोलिया ने 92.3% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल कर हिंदी माध्यम का परचम लहराया। दूसरी ओर इंग्लिश मीडियम की द सुजान पब्लिक स्कूल की आज्ञा शर्मा ने 91% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।
परिणामों में दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्र में हिंदी व इंग्लिश दोनों ही माध्यमों में शिक्षा का स्तर मजबूत हो रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!