E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली,

3 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल

क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह 

मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर घायल

कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मनरेगा योजना के तहत चल रहे तालाब निर्माण कार्य में जुटे ग्रामीण अचानक मौसम खराब होने के दौरान बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय कार्यस्थल पर करीब 70 से 80 ग्रामीण मौजूद थे।

 

सुबह अचानक मौसम बदलने के बाद तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!