Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

गरीब परिवार के दुख की घड़ी में बना आष्टा युवा संगठन सहारा, वृद्ध महिला का कराया अंतिम संस्कार, 15 दिन का राशन भी दिया*

एमपी छत्तीसगढ़ डिप्टी स्टेट हेड जितेंद्र राठौर पहलवान की रिपोर्ट

आष्टा युवा संगठन संस्था ने 70 वर्षीय महिला का किया अंतिम संस्कार

आष्टा। हमेशा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाला आष्टा युवा संगठन आए दिन किसी न किसी रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करता आया है, जिसका उदाहरण शुक्रवार को फिर देखने को मिला। नगर के वार्ड क्रमांक 15 इंद्रा कालोनी में निवासरत कमला विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष जो कि लंबे समय से बीमार चल रही थी, उनका निधन हो गया। कमला विश्वकर्मा के दो पुत्र हे एक धर्मराज विश्कर्मा जो कि हम्मली का कार्य करते हे एवं दूसरे पुत्र घर से कही चले जाने के कारण

आज तक पता नहीं लगा कि कहा है। धर्मराज की पत्नी का भी पूर्व में स्वर्गवास हो चुका हे। धर्मराज ही बीमार मां का सहारा बन अपनी मां की सेवा करता आया है, लेकिन शुक्रवार को उनकी मां का देहांत हो गया, जिनका अंतिम संस्कार करने वाला कोई नहीं आया। ऐसे में आष्टा युवा संगठन संस्था ने आगे आकर वृद्धा का पूर्ण विधि विधान से अंतिम संस्कार कराया गया। संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी ने बताया कमला विश्वकर्मा के निधन का समाचार प्राप्त हुआ साथ ही ये भी बताया गया कि एक लड़का ही है जो हम्माली का कार्य करता है बहुत निर्धन है ओर जहां निवास करते है उनके घर पर छत भी नहीं है ओर न गैस है, चूल्हे पर ही जो मिल जाता उसका भोजन बनाते थे, इसके साथ घर बिजली भी नहीं है। ऐसे में उक्त परिवार को 15 दिन का राशन एवं आज का भोजन आष्टा युवा संगठन संस्था द्वारा किया गया है, साथ ही महिला के तीसरे का कार्यक्रम भी आष्टा युवा संगठन द्वारा किया जाएगा। आज आष्टा युवा संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी, राहुल मालवीय, अनिल विश्वकर्मा, गोलू सांगते, सतीश विश्वकर्मा आदि व्यक्तियों ने उपस्थित होकर नगर के मुक्तिधाम पर महिला का अंतिम संस्कार कर श्रद्धांजलि दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!