सरकारी राशन के चावल में मिले कीड़े
लोगों में नाराजगी, देखें वीडियो
क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनंदगांव
सरकारी राशन के चावल में मिले कीड़े, लोगों में नाराजगी, देखें वीडियो
पाटन ब्लॉक के सेलूद में सरकारी राशन दुकान से वितरित किए जा रहे चावल में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। चावल की गुणवत्ता को लेकर हितग्राहियों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया, जिसके बाद राशन वितरण कार्य रोक दिया गया।
सेलूद की सरकारी राशन दुकान में राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों ने चावल में कीड़े होने की शिकायत की। चावल की गुणवत्ता खराब मिलने पर लोगों ने नाराजगी जताई और खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। हितग्राहियों का आरोप है कि नियमित निरीक्षण नहीं होने के कारण खराब गुणवत्ता का राशन लोगों तक पहुंच रहा है। मामला बढ़ने के बाद राशन वितरण कार्य बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई और गुणवत्तायुक्त राशन उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल खाद्य विभाग की ओर से मामले की जांच और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
पाटन ब्लॉक के सेलूद में सरकारी राशन दुकान से वितरित किए जा रहे चावल में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है।


