बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जिले में 10 थाना प्रभारियों की तैनाती में बदलाव करते हुए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इस क्रम में निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय को पुलिस लाइन से निकलकर थाना उभांव का प्रभारी बनाया गया है, वहीं दुबहड़ थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल को नरहीं का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि चितबड़ागांव के थानाध्यक्ष बृजेश सिंह को दुबहड़ थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
नरहीं के थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह को सिकंदरपुर थाने का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से अनिल कुमार उपाध्याय को उभांव थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सिकंदरपुर के थानाध्यक्ष सुशील दूबे को खेजुरी थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एसटी सेल से राजेश बहादुर सिंह को बांसडीहरोड का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
खेजुरी के थानाध्यक्ष लालमणि सरोज अब चितबड़ागांव थाने की कमान संभालेंगे। भीमपुरा के थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा को पकड़ी थाने का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पकड़ी के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार को भीमपुरा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा बांसडीहरोड के थानाध्यक्ष बंश बहादुर को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है।

