यूपी

महन्त बैदेही बल्लभ शरण महाराज की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे झाँसी के उक्त भूमाफिया 

झाँसी में भूमाफियाओं के हौंसले बुलंद,जमीन पर कब्जा करने की नियत से साधुओं पर की फायरिंग 

भूमाफिया नत्थू कुशवाहा और अपने आपको भाजपा का नेता बताने वाले दिलीप पाण्डेय ने अपने साथियों सहित साधुओं के साथ लूट कर की फायरिंग

झाँसी। बाबा का अटा पर महन्त वैदेही बल्लभ शरण महाराज की जमीन पर कब्जा करने की नियत से झाँसी के भू-माफिया दिलीप पाण्डेय,नत्थू कुशवाहा,जैद रिजवान मंसूरी और अश्वनी यादव सहित 4-5 अज्ञात लोगों ने महन्त की कुटिया में घुसकर वैदेही बल्लभ महाराज के सहयोगी साधू किशोरी शरण और दिवाकर उपाध्याय को बंधक बनाकर मारपीट की और 12000 रूपये भी लूट लिये और जान से मारने की धमकी देकर कहने लगे कि महन्त बैदेही बल्लभ शरण महाराज को बता देना कि आज के बाद इस जमीन को भूल जाओ,मैं दिलीप पाण्डेय झाँसी का भाजपा नेता हूँ और बड़े-बड़े नेताओं से मेरे सम्बन्ध हैं मेरा कोई भी कुछ नहीं बिगाड़ पायेगा ऐसी धमकी को सुनकर साधू किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और पूरी घटना की आपबीती बैदेही बल्लभ शरण महाराज को बतायी जिस पर महन्त बैदेही बल्लभ शरण जी महाराज ने झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की,गौरतलब है कि दिलीप पाण्डेय और नत्थू कुशवाहा पर गम्भीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत हैं फिर भी इन अपराधियों को हौंसले बुलंद हैं,पूर्व में भी दिलीप पाण्डेय और नत्थू कुशवाहा जमीन पर कब्जा करने और फर्जी जमीन बेचने के मामले सहित कई संगीत मामलों में कई बार जेल भी जा चुके हैं,उक्त दबंग झाँसी के कई लोगों से पैसे लेकर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री भी कर चुके हैं जिसकी शिकायत भी लगातार लोग करते हैं लेकिन किसी तरह ये भूमाफिया बच जाते हैं एक ओर योगी सरकार भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी ओर झाँसी के ये भूमाफिया लगातार जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और जमीनों को हथियाने के लिये लूट और फायरिंग जैसे गम्भीर कुकर्म भी कर रहे हैं,उक्त घटना से झाँसी में रोष व्याप्त है एवं इन आपराधिक प्रवृत्ति के माफियाओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई पर लोगों की निगाहें टिकी हुयीं हैं।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!