यूपी

सीएमओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। 23 जुलाई को मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ माता प्रसाद राजपूत अधीक्षक मोंठ, डॉ चंदन सिंह, डॉ मनीष जैन, डॉ जिया जफर, डॉ प्रतिभा सिंह, श्री आर एम मौर्या सहित स्टाफ उपस्थित रहा। सीएमओ द्वारा ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय तक 317 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका था। दवा वितरण कक्ष में फार्मासिस्ट द्वारा मेडिसिन के लेवल पर एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं की जा रही थी एवं मेडिसिन एक्सपायरी रजिस्टर सही से नहीं बनाया गया था, जिसे तत्काल सही करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय में रेबीज की वैक्सीन 135 वायल एवं सर्पदंश हेतु एएसवी 28 वायल उपलब्ध थीं। चिकित्सक डॉ चंदन सिंह द्वारा ओपीडी पंजिका में मरीज के नाम के सम्मुख ट्रीटमेंट एवं डिस्क्रिप्शन नहीं लिखा जा रहा था,जिनका स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के निर्देश सीएमओ द्वारा दिए गए। उन्होंने अधीक्षक सहित समस्त स्टाफ को क्षेत्र के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किए जाने के भी निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रसव कक्ष, जनरल वार्ड, ट्रॉमा सेंटर,पैथोलॉजी, एनबीएसयू कक्ष आदि का निरीक्षण किया। चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!