यूपी

खैर इंटर कॉलेज में बालिकाओं को दिया गया साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा का पाठ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जन जागरूकता के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 9 सितंबर बुधवार को खैर इंटर कॉलेज बालिका विभाग में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को साइबर अपराधों और अपनी सुरक्षा के प्रति सतर्क व सजग बनाना था। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थाना गुरसरांय से कांस्टेबल सूरज चौरसिया ने छात्राओं को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर फ्रॉड के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे अनजान लिंक पर क्लिक करने या अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचा जाए। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी छात्राओं को शिक्षित किया,ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में वे तुरंत मदद ले सकें। कार्यक्रम में कांस्टेबल सचिन वर्मा,महिला कांस्टेबल अंशी गौड़ सहित विद्यालय का अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। विद्यालय की बालिकाओं ने भी पुलिसकर्मियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया और इस सत्र को बेहद उपयोगी बताया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!