यूपी

आस्था के रंग में रंगे सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय,कंधों पर उठाई कांवड़,शिवभक्तों संग मिलाए कदम

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर पुलिस प्रशासन का एक बेहद मानवीय और भक्तिमय रूप देखने को मिला। क्षेत्र की सुरक्षा और व्यवस्था संभालने वाले पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय खुद आस्था के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने न केवल कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया,बल्कि स्वयं अपने कंधों पर भारी कांवड़ उठाकर शिवभक्तों के साथ नंगे पांव पदयात्रा भी की। सीओ श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ को कंधे पर उठा कर चल रहे हैं। उनके इस आत्मीय भाव को देख आसपास मौजूद शिवभक्तों का उत्साह दोगुना हो गया और पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’ तथा ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कांवड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अधिकारी ने संदेश दिया कि पुलिस बल केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि आम जनता और श्रद्धालुओं की आस्था एवं धार्मिक भावनाओं के आदर के लिए भी हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। अधिकारी के इस रूप की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!