Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

बरूआसागर में नवीन आशीर्वादम फ्लोर मिल का हुआ शुभारंभ, उ.प्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने काटा फीता

बरूआसागर। रविवार को नगर में नवीन आशीर्वादम फ्लोर मिल का भव्य शुभारंभ किया गया। फ्लोर मिल का उद्घाटन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी द्वारा फीता काटकर किया गया। यह फ्लोर मिल नगर अध्यक्ष डॉ. महादेव बाजपेई की पुत्रवधु द्वारा संचालित की जाएगी।

 

इस अवसर पर संचालिका के गुरु सुबोधानंद सरस्वती जी विशेष रूप से बिहार से पधारे और उन्होंने नवीन प्रतिष्ठान को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन कार्यक्रम में झांसी से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की वरिष्ठ टीम भी विशेष रूप से शामिल हुई। टीम में जिला महासचिव संजय सराफ, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप दांगी, व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने नवीन फ्लोर मिल के सफल संचालन की कामना करते हुए संचालिका एवं परिवार को शुभकामनाएं दीं।

डॉ. महादेव बाजपेई ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन आशीर्वादम फ्लोर मिल में नगरवासियों को शुद्ध एवं विभिन्न प्रकार का आटा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिल में गुणवत्ता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे नगरवासियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण आटा उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों की भी उपस्थिति रही। इस दौरान महेश गुप्ता, आनंद गुप्ता, महेश सराफ, बंदू साहू, हरि सेठ, महेंद्र राय, विनोद साहू, भगवत साहू, नरेंद्र साहू, जीवन राय, सोहन अग्रवाल, बॉबी ज्वैलर्स सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आशीर्वादम फ्लोर मिल नगरवासियों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण आटा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!