Uncategorized

केशकाल के नन्हे आहिल नथानी का हौसला: 10 साल की उम्र में रखे रमजान के पूरे 30 रोजे

केशकाल के नन्हे आहिल नथानी का हौसला: 10 साल की उम्र में रखे रमजान के पूरे 30 रोजे

कोंडागांव। ‘हौसले बुलंद हों तो उम्र मायने नहीं रखती’, इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है केशकाल निवासी 10 वर्षीय बालक आहिल नथानी ने। भीषण गर्मी और कम उम्र के बावजूद आहिल नथानी ने पवित्र माह रमजान के सभी 30 रोजे (उपवास) पूर्ण कर अपनी आस्था और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया है।
इबादत के साथ मांगी मुल्क की सलामती
आकिब नथानी के सुपुत्र आहिल नथानी ने न केवल पूरे नियम और निष्ठा के साथ रोजा रखे, बल्कि शुक्रवार को ‘अलविदा जुमा’ के विशेष अवसर पर देश में अमन, चैन और आपसी भाईचारे के लिए दुआ भी मांगी। समाज के प्रति उनकी यह परिपक्वता और अटूट आस्था आज पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
“इतनी कम उम्र में भूख-प्यास पर नियंत्रण पाकर पूरे 30 रोजे मुकम्मल करना आहिल के मजबूत इरादों को दर्शाता है। यह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है |

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!