पं. योगेश व्यास सर्वब्राह्मण विकास परिषद के गुरसरांय ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत, समाज में खुशी की लहर

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। सर्वब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी एडवोकेट ने संगठन का विस्तार करते हुए पं. योगेश व्यास को सर्वब्राह्मण विकास परिषद गुरसरांय ब्लॉक जनपद झांसी का नया ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है। यह मनोनयन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी,राष्ट्रीय मंत्री व बुंदेलखंड प्रभारी पं. राहुल रिछारिया,महिला समिति कानपुर प्रांत की उपाध्यक्ष शिप्रा मिश्रा एडवोकेट झांसी, क्षेत्रीय अध्यक्ष पं.अजय रावत,झांसी जिलाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा एडवोकेट तथा जिला उपाध्यक्ष रमेश पटैरिया एडवोकेट की संयुक्त अनुशंसा पर किया गया है। पं. योगेश व्यास के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर नगरवासियों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्थानीय प्रबुद्धजनों ने कहा कि योगेश व्यास जैसे सक्रिय और समर्पित युवाओं के संगठन में आगे आने से समाज को एक नई दिशा और मजबूती मिलेगी।




