यूपी

गुरसरांय थाना परिसर में ‘ऑपरेशन जागृति’ चौपाल आयोजित: महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के कुशल निर्देशन में ‘ऑपरेशन जागृति’ के तहत एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं,युवतियों एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा तथा स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090- महिला पावर लाइन,112-इमरजेंसी सेवा,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1098-चाइल्ड लाइन) के प्रयोग और सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचाव और घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के प्रति भी जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया,उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह,महिला आरक्षी मानसी राजपूत, महिला आरक्षी प्रिया यादव, महिला आरक्षी जिज्ञासा श्रीवास्तव सहित पुलिस बल के अन्य सदस्य और स्थानीय ग्रामीण व छात्राएं मौजूद रहीं।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!