Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

टहरौली थानाध्यक्ष पद पर सरिता मिश्रा ने संभाला कार्यभार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

टहरौली (झांसी)। आज टहरौली थानाध्यक्ष पद पर सरिता मिश्रा ने कार्यभार संभाल लिया है। तेज तर्रार महिला थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सरिता मिश्रा ने संक्षिप्त अनौपचारिक वार्ता में बताया कि क्षेत्र में जुआ,सट्टा अवैध शराब बिक्री पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी और ऐसा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। क्षेत्र में शासन और उच्चाधिकारियों के मार्ग निर्देशन में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौकस रहे इसके लिए धरातल पर हर आम और खास लोगों के सहयोग से शत प्रतिशत सफलता के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा हर पीड़ित व्यक्ति के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध रहकर हर कीमत पर न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। उन्होंने महिला क्राइम,साइबर क्राइम पर विशेष फोकस देकर अपनी टहरौली थाना क्षेत्र की पुलिस टीम को आते ही सक्रिय कर दिया है और वर्तमान में कावड़ यात्रा और जलाभिषेक को लेकर हर एंगल पर तेजी से काम कर इस महापर्व को पूरी तरह शांति और सौहार्द से मनाए जाने पर बल दिया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!