उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
कालापीपल थाना पुलिस का नाम एक बार फिर गौरवान्वित

- उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
कालापीपल थाना पुलिस का नाम एक बार फिर गौरवान्वित
कालापीपल:- स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, शाजापुर की ओर से उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में थाना कालापीपल में पदस्थ प्रधान आरक्षक शिवराज पटेल को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में एसडीएम अंकिता पाटकर एवं एसडीओपी निमेष देशमुख द्वारा प्रधान आरक्षक शिवराज पटेल को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया। प्रशस्ति-पत्र में पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला द्वारा उनके कार्य की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यह सम्मान 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कालापीपल थाने के पुलिसकर्मी को मिले इस सम्मान से थाना पुलिस का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला यह सम्मान पुलिसकर्मी के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं बेहतर कार्यशैली के प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है।
साइबर फ्रॉड की राशि व मोबाइल रिकवरी में सराहनीय योगदान
वहीं थाना कालापीपल में पदस्थ आरक्षक गोवर्धन वर्मा को भी उत्कृष्ट एवं प्रशंसनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइबर फ्रॉड के प्रकरण में एक लाख रुपये से अधिक की राशि की रिकवरी तथा मोबाइल रिकवरी में उनके सराहनीय योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति-पत्र के माध्यम से उनके कार्य की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिले इस सम्मान से थाना पुलिसकर्मियों में भी उत्साह का माहौल है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि इस तरह के सम्मान से पुलिस बल को बेहतर कार्य करने और कर्तव्य के प्रति और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है।




