फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में BJP की बड़ी कार्रवाई
दो नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित*
*छत्तीसगढ़
बलौदाबाजार

फर्जी ट्रांसफर आदेश मामले में BJP की बड़ी कार्रवाई, दो नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित*
*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।*
बलौदाबाजार। डॉक्टरों के फर्जी ट्रांसफर आदेश जारी करने और कथित पैसे के लेन-देन से जुड़े मामले में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी संगठनात्मक कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से जारी निष्कासन आदेश के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के जिला महामंत्री कृष्ण अवस्थी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। वहीं, जिला उपाध्यक्ष पुनी राम पटेल पर भी इसी मामले में कार्रवाई की गई है।
भाजपा प्रदेश कार्यालय से 25 अगस्त 2026 को जारी आदेश में कृष्ण अवस्थी को संबोधित करते हुए कहा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है और यह आचरण पार्टी अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।
–
आदेश में उल्लेख किया गया है कि भाजपा की जिला इकाई ने कृष्ण अवस्थी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार उन्हें पार्टी की सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
यह पूरा मामला डॉक्टरों के फर्जी ट्रांसफर आदेश और कथित आर्थिक लेन-देन के आरोपों से जुड़ा बताया जा रहा है। मामले को लेकर भाजपा संगठन ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
प्रदेश कार्यालय के आदेश की प्रतिलिपि क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और भाजपा जिला अध्यक्ष बलौदाबाजार को भी भेजी गई है।

