Uncategorized

कालापीपल में कार्तिक गणेश उत्सव समिति की भव्य भजन संध्या संपन्न..!

भजनों पर झूमे श्रद्धालु,देर रात तक गूंजता रहा गणपति बप्पा का जयघोष

✍️✒️भारत संवाद ✒️✍️

कालापीपल में कार्तिक गणेश उत्सव समिति की भव्य भजन संध्या संपन्न..

भजनों पर झूमे श्रद्धालु,देर रात तक गूंजता रहा गणपति बप्पा का जयघो

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)कार्तिक गणेश उत्सव समिति द्वारा गणेश उत्सव के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया,धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भजनों का आनंद लिया और भगवान गणेश की आराधना की,भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए,वहीं कार्यक्रम स्थल पर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से माहौल गूंज उठा,समिति द्वारा आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं, कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही,देर रात तक चले इस भक्तिमय आयोजन ने शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया,समिति सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!