Uncategorized

कालापीपल में उपमुख्यमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश नाकाम:-

*जहरीली शराब से मौत पर युवक कांग्रेस का प्रदर्शन*

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल(बब्लू जायसवाल) मध्यप्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कालापीपल में पंचमुखी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ला का पुतला फूंकने का प्रयास किया,स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर कार्यकर्ताओं को रोका,शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की,उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब का प्रदेश में प्रतिदिन कारोबार बढ़ता जा रहा है और सरकार शराब माफिया को संरक्षण दे रही है,जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान जा रही है,

*उपमुख्यमंत्री के इस्तीफे और कार्यवाही की मांग*

युवा कांग्रेस ने अवैध शराब कारोबार पर तुरंत रोक लगाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की,इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने सागर जिले के प्रभारी मंत्री व उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की भी मांग की,प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!