https://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gif

ग्राम बसकोट में हादसा: तेज रफ्तार खाई में घुसी, छोटा हाथी (मिनी ट्रक)

ग्राम बसकोट में हादसा: तेज रफ्तार खाई में घुसी, छोटा हाथी (मिनी ट्रक)

 

ग्राम बसकोट में गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक सड़क हादसा हो गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा घुसी और वहां खड़े छोटा हाथी (मिनी ट्रक) वाहन से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओवरटेक करने के प्रयास में यह हादसा हुआ।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और वाहन को खाई से निकालने की कोशिश की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!