लोकल न्यूज़

*माधवनगर मेले के लिए रेलवे की सौगात: माधवनगर स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों को 1 मिनट का अस्थाई ठहराव*

कटनी। सतगुरु बाबा नारायण शाहजी की बरसी के अवसर पर आयोजित प्रसिद्ध माधवनगर मेले में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल द्वारा निवार-कटनी रेलखंड पर स्थित माधवनगर स्टेशन पर तीन जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस व इंटरसिटी ट्रेनों को 1 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है।

यह सुविधा 9 और 10 अक्टूबर को दो दिनों के लिए प्रभावी रहेगी।

इन ट्रेनों का होगा ठहराव:

*गाड़ी संख्या 11273 / *11274: इटारसी–प्रयागराज छिवकी–इटारसी एक्सप्रेस*

*गाड़ी संख्या 11271 / **11272: इटारसी–भोपाल–इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस*

*गाड़ी संख्या 11265 / 11266:* जबलपुर–अम्बिकापुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस

मेले के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने माधवनगर स्टेशन पर सुरक्षा, टिकट वितरण और सुगम आवागमन के विशेष प्रबंध किए हैं। इस ठहराव से कटनी, जबलपुर, भोपाल, इटारसी, प्रयागराज और अम्बिकापुर रूट से आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को सीधे मेला स्थल के समीप पहुंचने में बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!