E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

रायपुर  में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश फरार!!

रायपुर में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह वारदात सोमवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास हुई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

रायपुर  में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश फरार!!

रायपुर में बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट की घटना का शिकार हो गए। यह वारदात सोमवार सुबह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास हुई, जब वे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

जानकारी के मुताबिक, कौशिक सड़क पर पैदल चल रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश उनके पास पहुंचे और हाथ से मोबाइल छीनकर तेजी से फरार हो गए। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, जिससे वे संभल नहीं सके।

घटना के बाद धरमलाल कौशिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रायपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बाइक पर सवार थे और उन्हें शक है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की थी। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

इस घटना के बाद कांग्रेस ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हाई अलर्ट के बावजूद शहर में अपराध हो रहे हैं और कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हुई है।उन्होंने आरोप लगाया कि कमिश्नरेट पुलिस केवल ट्रैफिक चालान तक सीमित होकर रह गई है, जबकि शहर में लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है.

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!