यूपी

प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में गरौठा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट में वांछित महिला गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गरौठा (झांसी)। जनपद झांसी में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत थाना गरौठा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है। प्रभारी निरीक्षक श्री रावेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में गरौठा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) से संबंधित एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 05 अक्टूबर 2026 को अमल में लाई गई। थाना गरौठा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार की गई अभियुक्ता नेहा उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी संतराम निवासी जसवंतपुरा थाना गरौठा जनपद झांसी की रहने वाली है। अभियुक्ता के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जारी एनबीडब्ल्यू से संबंधित केस संख्या 1280/22, अ0सं0 17/22, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने अभियुक्त महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!