E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*फिर हुआ हादसा,

जान लेकर मानेगा प्रशासन? गड्ढों से बदहाल चिखली-खैरागढ़ मार्ग पर युवक घायल*

*फिर हुआ हादसा, जान लेकर मानेगा प्रशासन? गड्ढों से बदहाल चिखली-खैरागढ़ मार्ग पर युवक घायल*

राजनांदगांव। चिखली-खैरागढ़ मार्ग पर सड़क के गड्ढे और तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी इस मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक ग्राम सुन्दरा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक की मदद करते हुए उसे संभाला। लगातार हादसे की तस्वीरें सड़क की बदहाल स्थिति और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिखली-खैरागढ़ मार्ग पर लंबे समय से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। खासकर चौराहों और भीड़भाड़ वाले हिस्सों में तेज रफ्तार वाहन गड्ढों के कारण अनियंत्रित हो जाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार सड़क सुधार और आवश्यक स्थानों पर ब्रेकर बनाए जाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विभागीय जिम्मेदारियों का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। PWD और निगम के बीच जिम्मेदारी का खेल स्थानीय नागरिकों के मुताबिक सड़क को लेकर नगर निगम और PWD के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। एक विभाग दूसरे विभाग की जिम्मेदारी बताकर अपना पल्ला झाड़ता नजर आता है। वहीं, लोगों का सवाल है कि यदि यह स्टेट हाईवे है तो इसकी ऐसी बदहाल स्थिति आखिर क्यों है?

सबसे ज्यादा नाराजगी इस बात को लेकर है कि सड़क के गड्ढों को स्थायी रूप से सुधारने के बजाय कई स्थानों पर कूड़ा-कचरा अथवा मलबा डालकर उन्हें भरने का प्रयास किया जाता है। बारिश होने के बाद यही सामग्री सड़क पर फैल जाती है, जिससे फिसलन बढ़ने और दुर्घटनाओं का खतरा और अधिक हो जाता है। वार्डवासियों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन जनता की रोजमर्रा की समस्या बनी सड़क के सुधार के लिए हमेशा बजट का अभाव बताया जाता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बार-बार सड़क सुधार की मांग करने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि इसी सड़क से बड़े नेता और अधिकारी भी गुजरते हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

*आंदोलन की तैयारी, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन*

सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर वार्डवासियों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन तैयार किया गया है, जिसे जल्द सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से सड़क का स्थायी सुधार, गड्ढों की मरम्मत और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे। अब सवाल यही है कि प्रशासन की आंख आखिर कब खुलेगी? क्या सड़क की स्थिति सुधारने के लिए किसी बड़े हादसे या बड़े आंदोलन का इंतजार किया जाएगा?

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!