Uncategorized

तीन स्टार से बढ़ा सम्मान,कालापीपल थाना प्रभारी रवि भंडारी बने निरीक्षक…!

"एसपी प्रियंका शुक्ला व एसडीओपी निमेष देशमुख ने लगाए तीन स्टार,थाना परिसर में पुलिसकर्मियों व क्षेत्रवासियों ने किया स्वागत"

✍️भारत संवाद ✍️

कालापीपल (बब्लू जायसवाल)कालापीपल थाना प्रभारी एसआई रवि भंडारी को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने से पुलिस विभाग सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा,पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी पदोन्नति आदेश के तहत प्रदेश के करीब 223 सब इंस्पेक्टरों को निरीक्षक पद पर प्रशासनिक पदोन्नति दी गई है,रवि भंडारी लंबे समय से शाजापुर जिले में पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं,वर्तमान में वे कालापीपल थाना प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं,उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराधों पर कार्रवाई तथा पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर उनकी सक्रियता देखने को मिली है,मंगलवार को शाजापुर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रीमति प्रियंका शुक्ला एवं एसडीओपी निमेष देशमुख ने रवि भंडारी के कंधों पर तीन स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की,इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें पदोन्नति पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं,पदोन्नति के बाद कालापीपल थाना पहुंचने पर पुलिस स्टाफ एवं क्षेत्रवासियों ने रवि भंडारी का स्वागत किया,इस दौरान थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा,पुलिसकर्मियों और लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्यकाल की कामना की,सब इंस्पेक्टर से निरीक्षक बनने की यह पदोन्नति रवि भंडारी की पुलिस सेवा का महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है,पदोन्नति की खबर के बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी हर्ष का माहौल रहा।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!