Uncategorized

“एसपी श्रीमति प्रियंका शुक्ला की सख्ती रंग लाई क्षेत्र में पुलिस का बढ़ा खौफ..!

Ti "रवि भंडारी" के सामने नई जिम्मेदारी,अपराध नियंत्रण से लेकर आमजन की सुरक्षा तक रहेंगी प्राथमिकताएं...!

✍️भारत संवाद ✍️

 

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)जब से शाजापुर की कमान एसपी श्रीमति प्रियंका शुक्ला ने अपने हाथों में ली हैं,तब से जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग गया है,उसी दौर में कालापीपल “थाना प्रभारी रवि भंडारी” के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद अब उनके सामने नई जिम्मेदारियों और चुनौतियों का दौर शुरू हो गया है,नई जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा,टीआई रवि भंडारी के सामने सबसे बड़ी प्राथमिकता अपराध नियंत्रण फरार आरोपियों की धरपकड़ अवैध गतिविधियों पर शिकंजा और आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण रहेगी,इसके साथ ही संवेदनशील मामलों में तत्काल कार्यवाही रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने और पुलिस की मौजूदगी को क्षेत्र में और मजबूत करने पर भी जोर रहेगा,वहीं पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना भी उनकी कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा,लोगों को अपनी समस्याएं पुलिस तक आसानी से पहुंचाने का अवसर मिले और शिकायतों पर समय पर कार्यवाही,इसे लेकर भी पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की उम्मीद है,

अपराधियों में सख्ती आमजन में सुरक्षा का विश्वास

निरीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद अब क्षेत्रवासियों की नजर भी रवि भंडारी की आगामी कार्यशैली पर रहेगी,माना जा रहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख के साथ आमजन के प्रति संवेदनशील पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता होगी। नई जिम्मेदारी के साथ कालापीपल पुलिस किस तरह कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आगे बढ़ती है, यह आने वाला समय बताएगा।

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!